हवन में मन्त्र पाठ क्यों किया जाता है?

 

 अग्निहोत्र करते समय वेद व कुछ दूसरे वेदानुकूल ग्रन्थों के मन्त्र उच्चारित किए जाते हैं, जिनमें भिन्न-भिन्न प्रार्थनाओं के साथ-साथ ईश्वर की स्तुति भी है। इस तरह आर्य संस्कृति में सुबह का आरम्भ वातावरण की शुद्धता के लिए अग्नि में अच्छे-अच्छे पदार्थों को हवन में आहूत करने के साथ-साथ शरीर व आत्मा की स्वस्थता व बल के लिए सर्वाधार ईश्वर से प्रार्थना के साथ किया जाता था।

<< पिछला | अगला >>